Search

 
 
 

जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस पर शांति मुक्ता बारला चैंपियनशिप ट्रॉफी की घोषणा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो अंजिला गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया व सलामी दी. इस अवसर पर उन्होंनेसर्वप्रथम 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों को बताया. उन्होंने बताया कि एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर दीप्ति कुमारी और कैडेट सुनीता कुंतिया का चयन दिल्ली में होने वाले थल सैनिक कैम्प में हुआ है. वर्ष 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली में अनमोल परी मिश्रा का चयन बेस्ट कैडेट के लिए एवं कैडेट काजल शर्मा का चयन हुआ है. गणतंत्र दिवस के परेड में ये शामिल हो रही हैं. एनएसएस भी एक ऐसी इकाई है जो गांवों में जाकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता का लाने का कार्य कर रही है. यूनिवर्सिटी के सभी संकायों में छात्राओं एवं शिक्षकों की उन्नति के लिए कार्यशाला, सेमीनार , प्रदर्शनी, छात्राओं के लिए करियर काउन्सलिंग जैसे कार्यक्रम सालों भर होते रहते हैं. प्लेसमेन्ट सेल द्वारा छात्राओं के भविष्य निर्माण के बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं. अनुसंधान के बेहतर अवसर विश्वविद्यालय में उपलब्ध कराए गए हैं. परीक्षा विभाग द्वारा सभी सत्रों की परीक्षाएं समय पर संचालित की जा रही हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-republic-day-celebrated-with-pomp-in-arka-jain-university/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी में धूमधाम से माना गणतंत्र दिवस

सिदगोड़ा कैम्पस शिफ्टिंग में रुसा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

कुलपति प्रो अंजिला गुप्ता ने कहा कि नए कैम्पस सिदगोड़ा में भी यूजी और पीजी की कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं. सिदगोड़ा कैम्पस शिफ्टिंग में रुसा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. पिछले वर्ष विश्वविद्यालय के प्रथम वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय के बीएड संकाय की शिक्षिका स्व शांति शान्ति मुक्ति बारला, जिन्होंने राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम प्रतिष्ठित किया, को सम्मानित किया गया था. इसे भी पढ़ें : दिल्‍ली">https://lagatar.in/75th-republic-day-celebrated-with-pomp-on-delhis-kartavi-path-see-photos/">दिल्‍ली

के कर्तव्‍य पथ पर धूमधाम से मना 75वां गणतंत्र दिवस, देखें तस्‍वीरें
स्व शांति मुक्ति बारला की स्मृति में वार्षिक खेलकूद कुलपति ने स्व शान्ति मुक्ति बारला के आकस्मिक निधन को अत्यन्त दु:खद बताते हुए बताया और उनकी स्मृति में वार्षिक खेलकूद के पर शान्ति मुक्ता बारला चैम्पियनशिप ट्राफी देने की महत्वपूर्ण घोषणा की. धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ राजेन्द्र जायसवाल ने किया. समारोह में संगीत विभागाध्यक्ष डॉ सनातन दीप एवं छात्राओं ने वन्दे मातरम्... गीत की प्रस्तुति की. बिष्टुपुर कैम्पस एवं सिदगोड़ा कैम्पस दोनों जगहों पर कुलपति ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर डॉ किश्वर आरा, डॉ सुधीर कुमार साहू, डॉ जावेद अहमद, डॉ रमा सुब्रह्मण्यम, डॉ सबीहा युनूस, डॉ दीपा शरण, डॉ सलोमी कुजूर, सभी विभागों के अध्यक्ष व सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही