Jamshdpur : काशीडीह में रविवार को स्थानीय युवाओं की ओर से शिविर लगाकर लोगों के बीच चना व शरबत का वितरण किया गया. इसका नेतृत्व समाजसेवी यश दुर्गे ने किया. काशीडीह स्थित श्री राम फर्नीचर के समीप लगाए गए इस शिविर का लाभ हजारों राहगीरों ने उठाया. गर्मी के मद्देनजर मसाला चना, शरबत के साथ ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई थी. इस पुनहित कार्य का लाभ राहगीरों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने भी उठाया. मौके पर मौजूद यश दुर्गे ने कहा कि यह पुनहित कार्य पूरे गर्मी में निरंतर जारी रहेगा. अलग-अलग जगहों पर शिविर लगाकर चना-शरबत का वितरण किया जाएगा. इसमें मुख्य रूप से युवा समाजसेवी यश दुर्गे के साथ अजय दुर्गे, संजय दुर्गे, अक्षत दुर्गे, केतन केडिया, जीतू, बल्लू, रितेश, बलदेव, संजय गुप्ता, सीबू, जीतू शर्मा, सोनू कुमार, अतीश शर्मा, रायदास, विश्वजीत साहा, बप्पी, आदि लोगों का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-baldev-bhuiyan-brother-of-former-minister-dulal-bhuiyan-was-expelled-from-the-party-by-jmm/">जमशेदपुर
: पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के भाई बलदेव भुइयां को झामुमो ने पार्टी से किया निष्कासित [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : भीषण गर्मी में राहत के लिए किया गया शरबत वितरण
Leave a Comment