Search

 
 
 

जमशेदपुर : नम आंखों से विदा हुई शारदामणि की छात्रा, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

 
Jamshedpur (Raj laxmi) : शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा का शव शुक्रवार को करीब 12 बजे छायानगर स्थित उसके आवास पहुंचा. छाया नगर में शव आते ही परिजनों का रोना शुरू हो गया. वहीं वहां मौजूद लोगों की भी आंखे नम हो गई. इस दौरान अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई छात्रा का शव देखने को बेकरार दिखा. काफी भीड़ होने के कारण सीतारामडेरा थाना की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी. छात्रा के रात में मरने की सूचना के बाद बस्ती में पहले से ही हलचल तेज थी. कुछ लोग टीएमएच एवं कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे. रात में ही छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. प्लास्टिक से लिपटे शव को देखकर मां बार-बार बेहोश हो रही थी. दूसरी तरफ छोटी बहन शव को देखने की जिद्द करते हुए फफक-फफक कर रो रही थी. मां और बहन को शांत करवाता भाई भी अपनी भावनाओं को संभाले हुए था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-ruling-parties-of-jharkhand-bengal-and-odisha-do-vote-politics-salkhan/">जमशेदपुर

: झारखंड, बंगाल व ओड़िशा के सत्ताधारी दल करते हैं वोट की राजनीति- सालखन

छोटी बहन ने दी मिट्टी

[caption id="attachment_451275" align="aligncenter" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/बहन-को-मिट्टी-देती-छोटी-बहन.jpg"

alt="" width="1599" height="899" /> मिट्टी की रस्म पूरी करती छोटी बहन[/caption] घर में अंतिम संस्कार की विधि पूरी होने के बाद शव को गाड़ी में रखने के लिए उठाया गया. शव उठते ही सबकी आंखे नम हो गई. बस्ती से गुजरते शव को देखकर महिलाएं रोने लगी. छात्रा के अंतिम दर्शन के लिए बस्ती के लोगों के अलावा भी कई संस्थाओं और घटना से मार्मिक रूप से जुड़े लोग भी शामिल हुए. आदिवासी रीति-रिवाज से छोटी बहन ने शव को मिट्टी दी. रितु मुखी का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-407-trampled-cyclist-in-kadma-condition-critical/">जमशेदपुर

: कदमा में 407 ने साइकिल सवार को रौंदा, हालत नाजुक

सुरक्षा में तैनात की पुलिस

[caption id="attachment_451276" align="aligncenter" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/पुलिस-की-तैनाती.jpg"

alt="" width="1599" height="899" /> घर के बाहर तैनात पुलिस[/caption] शारदामणि की छात्रा की मौत के बाद असंतोष को देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट था. गुरूवार की रात से ही एहतियाति कदम उठाए गए थे. टीएमएच एवं पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस की तैनाती के बाद छात्रा के छायानगर स्थित घर में भी पुलिस की तैनाती की गई थी. शुक्रवार को छात्रा के घर के अलावे बर्निंग  घाट पर जिला प्रशासन की तरफ से दंडाधिकारी एवं  पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-may-be-disturbance-in-the-happiness-of-deepawali-cyclonic-storm-alert-issued/">जमशेदपुर

: दीपावली की खुशियों में पड़ सकती है खलल, चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही