Search

 
 
 

जमशेदपुर : कई मामलों में वांछित शार्प शूटर डब्ल्यू मिश्रा गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : पिछले दिनों मारे गए गैंगस्टर अमरनाथ सिंह का शार्प शूटर रंजीत कुमार मिश्रा उर्फ डब्ल्यू मिश्रा को बागबेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रंजीत पर जिले के थानों में कई मामले दर्ज है. फिलहाल वह पांच मामलों में फरार चल रहा था. बुधवार रात को बागबेड़ा में फायरिंग करने में भी रंजीत को संलिप्तता पाई गई है. जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि रंजीत शातिर अपराधी है. साल 2018 में हुए एक मामले में पुलिस ने उसके घर की कुर्की भी की थी. वहीं 15 जुलाई को भी बागबेड़ा में कुंदन पर हुए फायरिंग में भी रंजीत की संलिप्तता है. एसएसपी ने बताया कि बागबेड़ा में मटका किंग कहे जाने वाले रंजीत, संजीत गिरोह के साथ डब्ल्यू का काफी पुराना विवाद रहा है. दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई रही है. फिलहाल रंजीत को जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-volleyball-competition-organized-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही