Search

 
 
 

जमशेदपुर : शशिभूषण दुबे बने अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, नागेश्वर बने सचिव

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई अध्यक्ष शशि शंकर दुबे को चुना गया है. वहीं नागेश्वर सचिव बनाए गए है. अध्यक्ष चुने जाने पर शशि भूषण दुबे ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और अपने वरीय का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे. इससे पहले उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष फ्लोरेंस कुजूर ने कहा कि हमारी पहचान हमारे विद्यालय एवं हमारी मैनेजमेंट एवं बच्चों से है. हमारे बच्चे राज्य में बेहतर परिणाम दे रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अल्पसंख्यक विद्यालयों की है. वही महासचिव रमेश कुमार सिंह ने पिछले 3 साल की उपलब्धियों को रखा तथा शिक्षकों की कई समस्याओं के समाधान होने की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-day-meeting-of-indian-gauvansh-rakshak-promotion-council-and-vhp-concluded/">जमशेदपुर

: भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद एवं विहिप की दो दिवसीय बैठक संपन्न
[caption id="attachment_403053" align="aligncenter" width="558"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/jsr-teacher-sangh-2.jpeg"

alt="" width="558" height="372" /> कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक[/caption]

कई के नाम वापसी पर दुबे बने अध्यक्ष

प्रभात कुमार सिंह एवं अन्य प्रधानाध्यापकों के आग्रह पर चुनाव पर अड़े तपोव्रत मंडल, सुधांशु प्रमाणिक एवं राजेश ठाकुर द्वारा नाम वापस लिया गया, जिसके बाद एसएस दुबे अध्यक्ष चुने गए. इधर, रांची से आए पर्यवेक्षक एंथोनी तिग्गा, केंद्रीय अध्यक्ष फादर फ्लोरेंस कुजूर, महासचिव रमेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद समीउल्लाह ने कमेटी की घोषणा की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-honored-those-who-did-selfless-service-to-the-flood-victims/">जमशेदपुर

: बाढ़ पीड़ितों की निःस्वार्थ सेवा करने वालों को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित

संघ के यह चुने गए नए पदाधिकारी

सभी ने शशि भूषण दुबे को अध्यक्ष, अनुराधा कुमारी एवं परविंदर सिंह को उपाध्यक्ष, नागेश्वर प्रसाद को सचिव, शिशु लाल महतो को संयुक्त सचिव, रणजीत कौर गिल को कोषाध्यक्ष एवं रेशमा परवीन को राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने जाने की घोषणा की. इस अवसर पर मोहम्मद समीउल्लाह, प्रधानाध्यापिका सिस्टर प्रेमलता लारेंस एसी, प्रभात कुमार सिंह, आशीष दास शशि भूषण दुबे, कुलविंदर सिंह एवं कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही