Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शौर्य संस्था ने शहीद करतार सिंह सराभा की जयंती पर गोलमुरी में लगाया प्याऊ

Jamshedpur (Sunil Pandey) : भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पंहुचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शौर्य के द्वारा बुधवार को गोलमुरी में जल सेवा (प्याऊ) की शुरुआत की गई.  युवा क्रांतिकारी शहीद सरदार करतार सिंह सराभा की जयंती के उपलक्ष्य में शुरु की गई प्याऊ का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव व बस्ती विकास समिति के अध्य्क्ष खेमलाल चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का नेतृत्व विशाल उपाध्याय व दिनेश शर्मा ने किया. संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि मई माह में इतनी भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आम जनमानस को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जल सेवा (प्याऊ) की शुरुआत की गई है. आने वाले सप्ताह में यह सेवा जमशेदपुर के विभिन्न मुख्य स्थानों पर लगाई जाएगी. उन्होंने कहा कि मानसून के देरी से आगमन से राहगीरों को शीतल ठंडा जल उपलब्ध कराने से कुछ राहत मिलेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-aware-of-the-help-from-anti-ragging-women-and-redressal-cell-in-co-operative-college/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में एंटी रैगिंग, वीमेन व रिड्रेसल सेल से मिलने वाली सहायता से अवगत हुए विद्यार्थी

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलदीप सिंह ज्ञानी, जसवंत सिंह, बिनोद गुप्ता, अनिल अग्रवाल, ओंकार सिंह, अमित मिश्रा, संजय शर्मा, धनेश्वर सिंह, नारायण प्रसाद, बंटी सिंह, विकास शर्मा, किशोर साहू, विशाल, सागर गुप्ता, आकाश दास, प्रशांत कुमार, आनंद कुमार, रोहित कुमार, राहुल, नरेन्द्र सिंह, मुन्ना, बबन समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-linguistic-diversity-and-teaching-learning-in-inclusive-environment-on-the-fifth-day-of-ignou-bed-workshop-at-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में इग्नू बीएड कार्यशाला के पांचवें दिन समावेशी परिवेश में भाषाई विविधता व शिक्षण अधिगम पर हुई चर्चा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही