Search

 
 
 

जमशेदपुर : शौर्य संस्था ने लोकनायक जयप्रकाश को किया नमन

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : देशभक्ति एवं राष्ट्रीयता के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्था शौर्य के सदस्यों ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी व सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई. इस अवसर पर मानगो बस स्टैंड के समीप स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया. अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा एवं बिनोद सिंह उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-in-the-seminar-the-teachers-were-instructed-to-make-attendance-through-the-biometric-system/">चक्रधरपुर

: गोष्ठी में शिक्षकों को बायोमैट्रिक सिस्टम से उपस्थिति बनाने का दिया गया निर्देश
सभी ने लोकनायक की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. कार्यक्रम का नेतृत्व शौर्य संस्था के सदस्य बिजय ओझा एवं सुनील बारी ने किया. मौके पर संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा, सन्नी सिंह चौहान, तेजिंदर सिंह जोनी, सुनील बारी, अमित मिश्रा, बिजय ओझा, बिनोद गुप्ता, संजय कुमार, किशोर साहू, धनेश्वर सिंह एवं अन्य सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही