Search

 
 
 

जमशेदपुर : महालक्ष्मी मंदिर साकची में पहली बार शिव महापुराण कथा का आयोजन 31 से

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : श्री सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट एवं पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा का आयोजन 31 जुलाई से 6 अगस्त 2023 तक महालक्ष्मी मंदिर साकची में किया जा रहा है. कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन के आचार्य राजेंद्र जी महाराज करेंगे. कथा के आयोजन को लेकर रविवार को आयोजन समिति की एक बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुईं. जिसमें कथा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिये जिम्मेदारियों बांटी गई. ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन पूजा की व्यवस्था उषा चौधरी, संगीता मित्तल अनु, अंजू चेतानी, मनीष खन्ना एवं प्रतिदिन पूजन सामग्री की व्यवस्था बजरंग अग्रवाल (रेखा बुटीक), अंकित मोदी, निर्मल पटवारी, प्रमोद जालूका करेंगे. माईक लाइट टेंट डेकोरेशन गौरव अग्रवाल (बाबू), विष्णु धानुका एवं सजावट साज सज्जा अमित अग्रवाल मोनू, राहुल चौधरी देखेंगे. महाराज जी एवं उनके सहायकों की आवास व्यवस्था एवं सेवा की जिम्मेदारी संजय अग्रवाल (चंद्रबली), विमल रिंगसिया के द्वारा की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-members-of-snatching-gang-arrested-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में छिनतई गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

श्रद्धालुओं के बीच प्रतिदिन बंटेंगे सुखा प्रसाद

[caption id="attachment_708263" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/thakurbadi-trust-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> आयोजन समिति की बैठक में शामिल लोग[/caption] आयोजकों ने बताया कि कथा श्रवण करने आने वाले श्रद्धालुओं के बीच प्रतिदिन सूखा प्रसाद वितरीत कियाजाएगा. प्रसाद लाने एवं वितरित करने की जिम्मेदारी मुरारी लाल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, राजकुमार मावंड़िया की होगी. जबकि प्रतिदिन आरती की थाल सजाने एवं पुष्पांजलि की व्यवस्था बिंदिया नरेडी, खुशबू काउंटिया, सुधा पटवारी करेंगी. यजमानों व अतिथियों के लिये दुपट्टा मंगवाने एवं ओढ़ाने की जिम्मेदारी अशोक गुप्ता एवं अमित संघी की होगी. प्रेस मीडिया को कमल किशोर अग्रवाल एवं आकाश शाह समाचार प्रदान करेंगे. प्रचार प्रसार व होर्डिंग्स की व्यवस्था गौरव अग्रवाल करेंगे. भोजन एवं प्रसाद व्यवस्था का संयोजक सन्नी संघी, बबलू अग्रवाल, ऋषभ चेतानी को बनाया गया. कथा स्थल पर भक्तों की सुविधा का ध्यान अग्रवाल युवा मंच के रोहित अग्रवाल, नवनीत चौधरी, महेश भाऊका, भायली महिला मंडल की अध्यक्ष कविता अग्रवाल, दादी परिवार साकची की टीम एवं नीतू अग्रवाल देखेंगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-social-worker-chanchal-donated-platelets-for-the-12th-time/">जमशेदपुर

: सामाजिक कार्यकर्ता चंचल ने 12वीं बार दान किया प्लेटलेट्स

प्रतिदिन चढ़ाए जाएंगे 1008 रामनाम लिखे बेलपत्र

भगवान शिव के रुद्राभिषेक के पश्चात प्रतिदिन 1008 राम नाम लिखे बेलपत्र अर्पित किये जाएंगे. पहले दिन महिलाएं चंदन से राम राम लिखेंगी और दूसरे दिन वे बेलपत्र पूजन के पश्चात शिवलिंग पर चढ़ाए जाएंगे. इसके लिये प्रतिदिन बेलपत्र की व्यवस्था उमेश ख़िरवाल एवं विनोद शर्मा करेंगे. कथा के मध्य विभिन्न अवसरों पर नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा. इसके संयोजक सुरेश शर्मा लिप्पु एवं महावीर अग्रवाल होंगे. आज की बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने की. जबकि संचालन संदीप मुरारका एवं धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने किया. बैठक में अशोक चौधरी, संतोष अग्रवाल, ओम प्रकाश रिंगसिया, सांवरमल अग्रवाल, अशोक गुप्ता, ममता अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-shines-sword-on-youths-who-went-to-ask-for-ball/">जमशेदपुर

: बॉल मांगने गए युवकों पर महिला ने चमकाई तलवार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही