Search

 
 
 

जमशेदपुर : श्रीश्री शिव शीतला मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ आरंभ

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : छोटा गोविंदपुर के सिंगल हाउसिंग कॉलोनी स्थित श्रीश्री शिव शीतला मंदिर में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ हुआ. सुबह सैकड़ों महिलाएं हरलंजी घाट से कलश में जल भरकर भजन व भक्ति गीत गाते हुए गोविंदपुर में भ्रमण कर सपरिवार खुशहाली की कामना के साथ मंदिर परिसर में पहुंचीं. यहां मंडप पूजन के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-researcher-suffering-from-cancer-dies-in-pursuit-of-phd-degree/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : पीएचडी डिग्री की आस लिए चल बसी कैंसर पीड़ित शोधार्थी
कलश यात्रा में क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी,  जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, वर्तमान उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इस संबंध में मंदिर के आचार्य राजकुमार तिवारी ने बताया कि कलश यात्रा के बाद मंडप पूजन कर मंडप में प्रवेश किया जाएगा. रविवार को बिभिंह अधिवास के पश्चात नगर भ्रमण कर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. यज्ञ के आयोजन में में शिव परिवार के नीरज श्रीवास्तव, आचार्य राजकुमार तिवारी, श्रीकांत बाबा, दीपू, भीम, राज अग्रवाल, कार्तिक, टूटून, सुशील अग्रवाल, संजीव, गुड़िया, बबिता अग्रवाल, मोना देवी, आशा देवी, प्रियंका, ऋचा समेत स्थानीय लोग सराहनीय योगदान कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cm-gave-the-basic-mantra-of-victory-to-the-booth-committee-members/">आदित्यपुर

: सीएम ने बूथ कमेटी के सदस्यों को दिया जीत का मूल मंत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही