Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अक्षय तृतीया पर शिव शक्ति परिवार ने किया शरबत वितरण

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अक्षय तृतीया के अवसर पर शनिवार को श्री शिव शक्ति परिवार की ओर से साकची गोलचक्कर पर राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए सेवा शिविर लगाया गया. यहां परिवार के सदस्यों ने  लोगों को शरबत पिलाया और बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण किया. इस अवसर शिवशक्ति परिवार के महासचिव विजय कुमार ने कहा कि अक्षय तृतीय के पावन अवसर पर चारों धाम के पट भक्तों के लिए खुल गए है. इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव शक्ति परिवार की ओर से लोगों की सेवा के उद्देश्य से शिविर लगाकर गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा. अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर लोगों की सेवा करने से परम आनंद और सुख की प्राप्ति होती है ऐसा ग्रंथों में वर्णित है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-delegation-of-singhbhum-chamber-met-lok-sabha-speaker-invited-for-platinum-jubilee-program/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैंबर का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा अध्यक्ष से मिला, प्लेटिनम जुबिली कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही