Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नगर निगम से स्वरोजगार की ट्रेनिंग कर शिवानी टेलर ने बढ़ाई आमदनी

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो नगर निगम के तहत चलने वाली योजना डे एनयूएलएम से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर कुंवर बस्ती की रहने वाली शिवानी कुमारी ने अपनी आमदनी बढ़ा ली है. वह 10000 रुपए तक प्रतिमाह कमा रही हैं और बस्ती में उन्होंने शिवानी टेलर के नाम से अपनी दुकान खोल ली है. इससे पहले भी वह टेलरिंग करती थीं. लेकिन आमदनी इतनी नहीं थी. इसके बाद उन्होंने मानगो नगर निगम में आवेदन कर कौशल प्रशिक्षण केंद्र साईं ब्यूटी एंड हेल्थ केयर से सिलाई का प्रशिक्षण लिया. इसके बाद उन्होंने अपनी दुकान खोली. इसे भी पढ़ें : जोसा">https://lagatar.in/josaa-releases-seat-matrix-and-counseling-date-iit-dhanbad-will-have-1125-seats-for-enrollment/">जोसा

ने सीट मैट्रिक्स और काउंसीलिंग की तिथि की जारी, आईआईटी धनबाद के 1125 सीटों पर होगा नामांकन

लोगों का प्लेसमेंट भी कराता है नगर निगम

मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत कौशल विकास का प्रशिक्षण देने के बाद लाभुकों को बैंक लोन दिलाया जाता है. ऋण प्राप्त कर लाभुक अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं. यही नहीं वह अगर नौकरी करना चाहते हैं, तो नगर निगम की तरफ से कोशिश कर उनको जाब दिलाया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही