Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जीआईआईटी प्रोफेशनल कॉलेज के शिवांशु शुक्ला कॉमर्स में यूनिवर्सिटी टॉपर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जीआईआईटी प्रोफेशनल कॉलेज में एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड का आयोजन किया गया जिसमें कॉमर्स के यूनिवर्सिटी टॉपर शिवांशु शुक्ला को ओवरऑल टॉपर का अवार्ड टीसीएस के हेड इनोवेशन जी हरि वेंकट राव ने दिया. उन्होंने इस अवसर पर बीबीए, बीसीए और बीकॉम के छात्रों को बताया की आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के आने से भविष्य में ह्युमन रिसोर्स को मशीन रिप्लेस करने जा रही है. इसलिए अभी आवश्यक है कि सभी विद्यार्थि अपने सिलेबस के साथ-साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को भी सीखें. टेक्नोलॉजी सीखने के साथ-साथ इनोवेटिव प्रोजेक्ट बनाने का प्रयास करें. सभी छात्रों में असीम प्रतिभा छिपी रहती है, जिसे आप अपनी क्वालिटी वर्क से निखार सकते हैं. आपको अच्छे कम्युनिकेशन स्किल डेवलप करने के लिए भी सतत प्रयास करनी चाहिए. उन्होंने इस अवसर पर बीसीए के टॉपर अनुराग कुमार प्रसाद को शील्ड के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : डॉ">https://lagatar.in/dr-abhishek-showed-humanity-treated-the-child-by-donating-his-own-blood/">डॉ

अभिषेक ने मानवता का परिचय दिया, अपना ब्लड देकर बच्चे का इलाज किया

कॉलेज ने इन्हें किया सम्मानित

  • बीकॉम- यूनिवर्सिटी टॉपर शिवांशु शुक्ला, सेकंड टॉपर सुप्रिया कुमारी.
  • बीसीए- फर्स्ट टॉपर अनुराग कुमार प्रसाद, सेकंड टॉपर रिजु घोष और गौरव गोस्वामी.
  • बीबीए- फर्स्ट टॉपर शांतनु दास, सेकंड टॉपर मोहम्मद साहिल.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-university-and-college-employees-federation-met-mla-savita-mahato-assured-to-fulfill-the-demands-as-soon-as-the-cabinet-is-expanded/">जमशेदपुर

: झारखंड विश्वविद्यालय और महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ विधायक सविता महतो से मिला, मंत्रीमंडल विस्तार होते ही मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश ने कहा कि जीआईआईटी प्रोफेशनल कॉलेज सदैव अच्छे प्लेसमेंट के साथ-साथ यूनिवर्सिटी को टॉपर भी दिया है इस अचीवमेंट के लिए उन्होंने कॉलेज के सभी शिक्षकगण के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही