Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंजीत हत्याकांड में शोले गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Ashok kumar)  : टेल्को थाना क्षेत्र के सबुज कल्याण संघ दुर्गापूजा पंडाल के पास गोली मारकर हुई रंजीत सरदार उर्फ रंजीत सिंह की हत्या में पुलिस ने शोले उर्फ राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ टेल्को थाने में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है, जबकि उलीडीह थाने में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं. पहला मामला फायरिंग करने का. दूसरा मामला हथियार बरामदगी का और तीसरा मामला रंगदारी मांगने का दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-amarnath-gangs-ranjit-sardar-shot-dead-in-telco/">जमशेदपुर

: टेल्को में अमरनाथ गिरोह के रंजीत सरदार की गोली मारकर हत्या

थाना प्रभारी के बयान पर दर्ज हुआ पहला मामला

उलीडीह थाने में थाना प्रभारी विनोद टुडू के बयान पर पहला मामला हथियार के साथ पकड़े का दर्ज किया गया है. मामले में उलीडीह थाना क्षेत्र के परमानंदनगर जनता पथ का राहुल कुमार गुप्ता उर्फ शोले के अलावा आदित्यपुर आरआइटी का रहने वाला सबरजीत सिंह उर्फ छब्बो राजा सिंह पर दर्ज किया गया है. मामले में कहा गया है कि शोले को पुलिस ने 4 अक्तूबर की सुबह 10.30 बजे उलीडीह थाना क्षेत्र के ही गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल के पास से हथियार के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया था.

दूसरा मामला है रंगदारी मांगने का

शोले के अलावा अन्य दो लोगों के खिलाफ उलीडीह थाना में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है. इसमें वादी बिरसानगर जोन नंबर एक के रहने वाले निदेश मंडल हैं. निदेश का कहना है कि उनसे 4 अक्तूबर की सुबह 8.45 बजे गुडरूबासा जनता पथ में शहरी पेवर्स ब्लॉक के पास रंगदारी की मांग की गयी.

फायरिंग करने का है तीसरा मामला

शोले व अन्य दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने फायरिंग करने का मामला दर्ज किया है. इस मामले में वादी शंकोसाई जनता पथ गुडरूबासा के रहने वाले कंपनी प्रसाद गुप्ता है. घटना सुबह 10 बजे की है. आरोपियों ने कंपनी गुप्ता के घर के बाहर रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग की. मामले में कहा गया है कि आरोपी पहले भी कंपनी गुप्ता से रंगदारी की मांग कर चुका है.

टेल्को थाने में दर्ज है चौथा मामला

टेल्को थाने में शोले के खिलाफ चौथा मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में शोले के अलावा अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है. इधर एसएसपी का कहना है कि रंजीत की हत्या करने के मामले में शोले का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है. इसके बाद ही मामले में उसे आरोपी बनाया गया है. पुलिस हत्याकांड में फरार अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिये अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-extortion-was-not-found-then-the-bullet-was-fired-police-in-search-of-sholay-accused-of-ulidih-parmanand-nagar/">जमशेदपुर

: रंगदारी नहीं मिली तो चला दी गोली, उलीडीह परमानंद नगर के आरोपी शोले की तलाश में पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही