Search

 
 
 

जमशेदपुर: शहर में हो रही ‘बाबा भोले देवघर वाले’ की शूटिंग, रविवार को रिलीज होगा अलबम

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : सावन में भक्ति के रस घोलने के लिए शहर के कलाकारों की टोली  ‘बाबा भोले देवघर वाले’ अलबम की शूटिंग कर रही है. शिव की भक्ति में धूम मचाने के लिए सभी कलाकार मेहनत कर रहे हैं. अलबम के गीत को सावन की तीसरी सोमवारी से एक दिन पूर्व  रविवार को रिलीज किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-launches-vocational-training-program-for-class-9-students/">जमशेदपुर:

टाटा स्टील ने कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम

जारी किया गया गीत का पोस्टर

बुधवार को इस गीत का पोस्टर जारी किया गया. इस गीत में बिहार के भी कई मशहूर कलाकार नजर आएंगे. गीत को गायन के क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहे झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने आवाज दी है. गीत की शूटिंग झारखंड के विभिन्न जगहों पर चल रही है. देवघर का भी दृश्य देखने को मिलेगा. अलबम के गीत को भगवान शिव,नंदी, सावन से जुड़े खूबसूरत शब्दों से सजाया गया है.

पंद्रह अगस्त पर भी आएगा एक अलबम

रतन टाटा पर गीत गाकर देश भर में मशहूर हुए गायक अजीत अमन ने बताया कि आगे उनकी कई और अलबम आने वाली है. 15 अगस्त पर भी एक अलबम का निर्माण किया जा रहा है. वहीं, एक हिंदी फिल्म में भी उन्हें गाने का मौका मिला है. फिल्म का प्रोमो जल्द रिलीज होगा. अजीत अमन डाक्टर पर भी एक अलबम तैयार कर चुके हैं. इसे खूब सराहा गया था. इस एलबम को तैयार करने में घाटशिला के अवनीश श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही है.

अलबम की टीम के सदस्‍य

‘बाबा भोले देवघर वाले’ अलबम के प्रोड्यूसर नेहिस साफ्टवेयर साल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव हैं. इस अलबम को तैयार करने में तिरियों मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन व सिनेमा प्लस के प्रोपराइटर सूर्या सिंह हेंब्रम व जितेंद्र ज्योतिषी का भी सहयोग है. एलबम तैयार करने वाली टीम में डायरेक्टर मनोज पांडे, गायक अजीत अमन, गीतकार अमित तिवारी, संगीतकार अंजनी सिंह शामिल हैं. इसमें आलोक राज सिंह (शिक्षक), चुनचुन मिश्रा (रेलवे कर्मचारी), दीपक मिश्रा, दीपक लाकड़ा, सौरव सोरेन व थोर टुडू का भी सहयोग मिला है. इसे भी पढ़ें:जेबीवीएनएल">https://lagatar.in/jbvnls-new-initiative-will-make-rural-youth-energy-partners-will-get-remuneration-up-to-15-thousand/">जेबीवीएनएल

की नयी पहल : ग्रामीण युवाओं को ऊर्जा साथी बनायेगा, 15 हजार तक मिलेगा पारिश्रमिक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही