Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा रेलवे गुदड़ी बाजार के दुकानदारों ने बांटे एक हजार लड्डू

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : अयोध्या में छह दिन चले अनुष्ठान के बाद सोमवार को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई. अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर चारों ओर खुशी का माहौल हैं. लौहनगरी जमशेदपुर में भी इसे लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया. इसी खुशी में बागबेड़ा रेलवे गुदड़ी बाजार के समीप गोलचक्कर में दुकानदारों ने राहगीरों के बीच एक हजार लड्डू का वितरण किया. इसके साथ ही राहगीरों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी. सभी दुकानदारों ने एक साथ मिलकर जय श्री राम के नारे लगाए. इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. दुकानदारों ने बताया कि यह पूरे भारत देश के लिए गौरव का पल है. इस दिन को इतिहास में जाना जाएगा. लोगों में इसे लेकर बेहद ही खुशी का माहौल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-havan-yagya-held-in-golmuri-garhabasa-shitala-mata-temple-procession-took-place/">जमशेदपुर

: गोलमुरी गढ़हाबासा शीतला माता मंदिर में हुआ हवन-यज्ञ, निकली शोभा यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही