Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची बाजार के दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर जागरूक किया गया

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण, उपयोग, भंडारण, आयात एवं बिक्री पर लगने वाले प्रतिबंधों की जानकारी शुक्रवार को साकची मंगलाहाट के दुकानदारों को दी गई. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार एवं नगर प्रबंधकों ने घुम घुमकर प्रतिबंधों की जानकारी दी. उन्हें बताया गया कि पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रायल ने अप्सिस्ट प्रबंधन (संशोधन) अधिनियम 2021 के नियमों के के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिसका पालन आगामी 01 जुलाई से किया जाएगा. इसीलिए सभी लोग इसके प्रति जागरूक हों तथा उपयोग बंद कर दें. अन्यथा दंड एवं सजा के भागी बनेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hearing-aid-was-received-by-the-deaf-prisoner-in-the-court-hearing-with-the-help-of-dalsa/">जमशेदपुर

: कान से बहरे कैदी को कोर्ट की सुनवाई में आ रही थी दिक्कत, डालसा के सहयोग से मिला हियरिंग ऐड

इन सामग्रियों पर रहेगा प्रतिबंध

प्लास्टिक के छड़ी के साथ कान के कालिया, गुब्बारे के लिए प्लास्टिक की स्टिक, हैंडल से बना बैग, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी, आईसक्रीम, मिठाई के डब्बे, थर्मोकोल से बनी सामग्री, निमंत्रण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक, स्ट्रा, स्टीकर, प्लेट, कप समेत प्लास्टिक की अन्य सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. जागरूकता कार्यक्रम में नगर प्रबंधक रवि भारती, जॉय गुड़िया, क्रिस्टीना कच्छप तथा स्वच्छता विशेषज्ञ सौरभ कुमार के साथ जमशेदपुर अक्षेस के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-who-came-to-birsanagar-late-at-night-to-open-the-gate/">जमशेदपुर:

बिरसानगर में देर रात कौन आया था गेट खुलवाने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही