Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची बाजार के दुकानदार 22 को करेंगे 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : साकची बाजार चक्की लाइन के दुकानदारों द्वारा अयोध्या राम मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 22 जनवरी सोमवार की शाम को 11 हजार दीप प्रज्वलित किया जाएगा. साथ ही चक्की लाइन के सभी दुकानदार मिलकर सुबह से ही पूरी लाइन को भगवा झंडा से सजाएंगे. सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा का लाइव बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. दोपहर 12 बजे से भोग वितरण होगा. शाम में अपनी दुकानों के सामने दीप प्रज्वलित करने के बाद प्रसाद स्वरूप 101 किलो लड्डू का वितरण आम लोगों के बीच किया जायेगा. इसे सफल बनाने के लिए तैयारी में मुख्य रूप से मनीष खन्ना, विवेक अग्रवाल, महेश चौधरी, सुरेश दुआ, प्रमोद खन्ना, अंकुर चौधरी, शंभू अग्रवाल, कमल अग्रवाल, आशीष खन्ना आदि दुकानदार लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-azad-samaj-party-demands-construction-of-chc-in-bodam/">जमशेदपुर

: आजाद समाज पार्टी ने की बोड़ाम में सीएचसी निर्माण की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही