Search

 
 
 

जमशेदपुर : हिंसा के तीसरे दिन क्षेत्र में खुली दुकानें, चल रहा सड़क निर्माण कार्य

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो और तीन में मंगलवार को हिंसा के तीसरे दिन भी धारा 144 लागू रही. हालांकि तीसरे दिन क्षेत्र में कुछ दुकानें खुली. क्षेत्र में अब भी रैपिड एक्शन फोर्स और जिला पुलिस बल की टीम मौजूद है. प्रभावित क्षेत्र में आने वाले रास्ते पर दोनों ओर से बैरियर लगा दी गई है. इस दौरान सड़क चौड़ीकरण का भी काम तेजी से चल रहा है. मौके पर सड़क निर्माण में लगी गाड़ियों का आवागमन तेज है. वहीं खाली मैदान को भी घेरा जा रहा है ताकि उक्त स्थल पर दोबारा से अतिक्रमण ना हो. [caption id="attachment_605756" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JSR-Hinsa-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क निर्माण कार्य में लगा बुल्डोजर.[/caption] इसे भी पढे़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-installing-jcb-in-mnrega-was-expensive-the-chief-lodged-an-fir-against-the-beneficiary/">हजारीबाग

: मनरेगा में जेसीबी लगाना पड़ा महंगा, मुखिया ने लाभुक पर की प्राथमिकी

119 नामजद व 1200 अज्ञात को बनाया गया आरोपी

घटना के बाद दंडाधिकारी के बयान पर 119 नामजद और 1200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले में भाजपा नेता अभय सिंह समेत कुल 59 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी. हालांकि अभय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी प्रभात कुमार का कहना था कि पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही