Search

 
 
 

जमशेदपुर : केसीसी में लघु फिल्म प्रतियोगिता "समुदाय के साथ" आयोजित

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : टाटा स्टील फाउंडेशन के वार्षिक जनजातीय सम्मेलन `संवाद` के तहत होने वाली राष्ट्रीय लघु फिल्म प्रतियोगिता "समुदाय के साथ" बुधवार को आयोजित हुई. इसकी शुरुआत डिपार्टमेंट ऑफ मास कम्युनिकेशन करीम सिटी कॉलेज के समन्वय से कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुई. यह प्रतियोगिता टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा नवंबर में आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन `संवाद` का हिस्सा है, इसमे देशभर से जनजाति विषयों से जुड़ी हुई फिल्में शामिल होती है. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ रामदयाल मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि दने के साथ हुआ. करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज ने अतिथियों का स्वागत किया. इस भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-met-the-relatives-of-the-person-injured-by-electrocution/">बहरागोड़ा

: विद्युत स्पर्शाघात से घायल व्यक्ति के परिजनों से मिले विधायक

परिचर्चा का हुआ आयोजन

टीएसएफ के नीतीश ने डॉ रामदयाल मुंडा का जीवन परिचय और जनजातीय समुदाय के प्रति उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की. सत्र का आरंभ टीएसएफ के मुख्य जिरेन टोपनो, डॉ मोहम्मद रियाज व मास कम्युनिकेशन विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ नेहा तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में एक परिचर्चा का आयोजन भी किया गया, इसमें दीपक बुरुवा, आशीष मार्डी, प्रकाश, प्रज्ञा और बापी मुर्मू शामिल थे. कार्यक्रम में मास कम्युनिकेशन व बीबीए के छात्र-छात्राएं और करीम सिटी कॉलेज के तमाम शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही