Search

जमशेदपुर : अंगुली पर लगी स्याही दिखाइए और टाटा स्टील जू के टिकट पर 30% की छूट पाइए

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. मतदाताओं के बीच उत्साह पैदा करने के लिए टाटा स्टील जू प्रबंधन ने मतदान करने वालों के लिए छूट की घोषणा की है. यह छूट 26 मई से 31 मई तक के लिए लागू रहेगा. इसके तहत जो लोग 25 मई को मतदान करेंगे उन्हें अपनी अंगुली में लगी स्याही को टाटा स्टील जू के टिकट काउंटर पर दिखाना होगा. इसके बाद टिकट शुल्क पर 30 प्रतिशत यानी 10 रुपये की छूट मिलेगी. इसे भी पढ़ें : मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-accuses-pm-modi-of-provoking-people-says-uddhav-good-days-will-come-after-june-4/">मल्लिकार्जुन

खड़गे का पीएम मोदी पर लोगों को भड़काने का आरोप, बोले उद्धव, चार जून के बाद अच्छे दिन आयेंगे
फिलहाल वयस्क के लिए 30 रुपये का टिकट लगता है. मतदान करने वालों के लिए मात्र 20 रुपये ही लगेंगे. प्रबंधन ने बताया कि मतदान को बढ़ावा देने और मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. लोग 25 मई को मतदान करने के बाद 26 से 31 मई तक टाटा स्टील जू में छूट पा सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp