Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने वाले 36 स्कूलों को शोकॉज

Jamshedpur (Anand Mishra) : जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय द्वारा बुलायी गयी समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने वाले 36 स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालयों को डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने शोकॉज नोटिस जारी किया है. डीईओ कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में सभी स्कूलों को 24 घंटे के अंदर अपना जवाब देने को कहा गया है. डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने कहा कि जवाब मिलने के बाद इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. विदित हो कि 6 जून को डीईओ कार्यालय की ओऱ से इन स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी थी. इसमें बोर्ड परीक्षा परिणाम के मूल्यांकन के साथ ही कई आम बिंदुओं पर स्कूलों से जानकारी ली गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ignoring-the-order-teachers-are-taking-offline-classes-recording-is-not-happening/">जमशेदपुर

: आदेश की अनदेखी कर ऑफलाइन क्लास ले रहे शिक्षक, नहीं हो रही रिकार्डिंग
विभाग की ओर से इस बैठक में सभी स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालयों को शामिल होने को कहा गया था. इसके बाद भी 36 स्कूल बैठक में शामिल नहीं हुए. इसे विभागीय आदेश की अवहेलना मानते हुए शोकॉज नोटिस जारी किया गया है. यह बैठक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश पर बुलाई गई थी, जिसमें स्कूलों के मैट्रिक परीक्षा परिणाम का मूल्यांकन कर उसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजनी है. बैठक में आधे से अधिक स्कूलों के शामिल नहीं होने से रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही