Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मई माह में 80 प्रतिशत से कम राशन वितरण करने वाले 57 डीलरों को शोकॉज

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर अनुभाजन क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के 57 जन वितरण प्राणाली के दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. सभी पर विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्य के विपरीत कम खाद्यान्न वितरण का आरोप है. सभी डीलरों से उचित कारण के साथ जवाब समर्पित करने के लिए कहा गया. विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी की ओर से जारी शोकॉज में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के 08, मानगो नगर निगम क्षेत्र के 15, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के 20 तथा बागबेड़ा (ग्रामीण) क्षेत्र के 14 पीडीएस डीलर शामिल हैं. विभाग की ओर से सभी डीलरों को 90 प्रतिशत से ज्यादा लाभुकों को खाद्यान्न वितरण का निर्देश दिया गया था. लेकिन मई माह में 57 दुकानदारों ने 80 प्रतिशत से कम वितरण किया है. जिसके कारण सभी को शोकॉज किया गया. हालांकि कई डीलरों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि विभाग की ओर से शोकॉज में भेदभाव किया जा रहा है. कई डीलर ऐसे हैं जो 70 प्रतिशत से कम वितरण किए हैं. लेकिन उन्हें शोकॉज नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-session-will-be-regular-after-completing-the-course-online-classes-going-on-even-in-summer-vacation/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय : कोर्स पूरा कर सत्र होगा नियमित, गर्मी छुट्टी में भी चल रही ऑनलाइन कक्षाएं

इन्हें किया गया शोकॉज

डायमंड सीसी स्टोर, दीपक निषाद, नेहा सिंहा, मो. नौशाद, खिरोद गोप, शफीउर रहमान, केदारनाथ शर्मा एवं सुलोचना देवी (सभी जुगसलाई), वेद प्रकाश सिंह, गणेश कुमार साव, महेश प्रसाद, गिरजा महतो, विजय कुमार-2, नंदलाल महतो, मेरी सुशीला तिर्की, प्रदीप साव, रामविलास साव, बिरजू साव, विजय कुमार साव, शकील अख्तर, अब्दुल हमीद अंसारी, अनिल कुमार साव एवं अशोक साव (सभी मानगो क्षेत्र), मो. इस्तियाक, मंजू तिवारी, गुलाम हुसैन, नवल किशोर भगत, अशोक कुमार, जगदीश चंद्र मुर्मू, मो. शमी आलम, मो. अब्बास अंसारी, अनंत कुमार सिंह, मो. मुमताज, चुनका मार्डी, गंगा स्टोर, मनोहर टुडू एवं निशारूल हक (सभी बागबेड़ा क्षेत्र). इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-administration-released-picture-of-hundreds-of-dead-in-balasore-train-accident-appeals-to-common-people-for-help-in-identification/">जमशेदपुर

: बालासोर ट्रेन दुर्घटना में सैकड़ों मृतकों की जिला प्रशासन ने जारी की तस्वीर, आम लोगों से पहचान में मदद की अपील

जेएनएसी क्षेत्र के 20 दुकानदारों को हुआ शोकॉज

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के 20 पीडीएस दुकानदारों को तय लक्ष्य से कम राशन वितरण करने पर शो कॉज किया है. उनमें जेजीसीसी बीआर-8, जेजीसीसी बीआर-21, जेजीसीसी बीआर-27, जेजीसीसी बीआर-14, जेजीसीसी बीआर-9, जेजीसीसी बीआर-4, जेजीसीसी बीआर-24, जेजीसीसी बीआर-17 एवं जेजीसीसी बीआर-01, सत्यनारायण पासवान, रतन साव, फगुनेश्वर साव, सुकुमार सरकार, राजकुमारी देवी, छठन साव, निर्मला लंका, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र साव, जगदेव साव एवं विजय साव शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-meeting-fortnight-program-organized-in-block-office/">बहरागोड़ा

: प्रखंड कार्यालय में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही