Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हल्दीपोखर विवाद मामले में पोटका सीओ को शोकॉज नोटिस जारी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान दो गुटों में हुई झड़प के बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. घटना के बाद अखाड़ा समितियों की ओर से प्रशासन के समक्ष कई मांगे रखी गई थी जिसमें पोटका सीओ इम्तियाज अहमद पर भी कार्रवाई की मांग की गई थी. इधर, एसडीओ पीयुष सिन्हा ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीओ इम्तियाज अहमद को शोकॉज जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. एसडीओ ने कहा है कि विवाद के बाद लोगों ने एक मांग पत्र सौंपा था जिसपर कार्रवाई की गई है. इस मामले में सीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है. जवाब संतुष्ट नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. एसडीओ ने कहा कि इलाके में माहौल खराब करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है. सभी की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि शांति व्यवस्था बना कर रखे ताकि इलाके में लोगों को परेशानी ना हो. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sail-management-records-record-production-of-465930-tonnes-of-rom-in-the-month-of-march/">किरीबुरू

: सेल प्रबंधन ने मार्च महीने में 465930 टन आरओएम का किया रिकॉर्ड उत्पादन

जुलुस में पथराव के बाद हुआ था हंगामा

शुक्रवार को कोवाली के हल्दीपोखर से विजय बजरंग अखाड़ा का जुलूस निकल रहा था. जैसे ही जुलूस हल्दीपोखर चौक के पास पहुंचा वहां एक विशेष समुदाय ने जुलूस पर पत्थर फेंक दिया. भगदड़ के दौरान झंडा टूट गया, जिससे तनातनी और बढ़ गई. पत्थरबाजी में सीओ इम्तियाज अहमद, मुखिया देवी कुमारी भूमिज समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. घटना के बाद इलाके में मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही