Search

 
 
 

Jamshedpur : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का श्रावणी उत्सव संपन्न

 
  • महिलाओं को श्रावणी भेंट के रुप में हरी बिंदी, सिंदूर और नेलपॉलिश भेंट किया गया
Jamshedpur (Sunil Pandey) : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम की श्रावणी उत्सव सह बैठक का आयोजन बाराद्वारी में आयाम प्रमुख अनीता निधि के आवास पर किया गया. जिसमें प्रांत सचिव डॉ.कल्याणी कबीर ने ग्राहक पंचायत संगठन के लक्ष्य, उद्देश्य और महिला जागरण आयाम के कार्यों पर प्रकाश डाला. इस दौरान स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति की उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय ने श्रावण मास के आध्यात्मिक और प्राकृतिक महत्व से सभी को अवगत कराया. साहित्यकार माधुरी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के लिए जरूरी है कि वह अपने अंदर आत्मविश्वास का निर्माण करें और अपनी क्षमता को निखारें. पूर्वी सिंहभूम की उपाध्यक्ष कृष्णा सिन्हा ने बताया कि सावन का मतलब सुख और समृद्धि है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-young-man-who-fled-after-killing-his-friend-in-kolkata-caught-in-kiriburu/">Kiriburu

: कोलकत्ता में साथी की हत्या कर भागा युवक किरीबुरु में पकड़ाया
पर्यावरण आयाम प्रमुख आरती श्रीवास्तव विपुला ने बताया कि श्रावण मास में शिव भगवान की पूजा क्यों की जाती है और इस माह की महिमा क्या है. मौजूद महिलाओं ने श्रावणी गीत एवं कजरी प्रस्तूत किया. इस दौरान सभी महिलाओं को संगठन की ओर से श्रावणी भेंट स्वरूप हरी बिंदी, सिंदूर और नेलपॉलिश दिया गया. बैठक का संचालन लेखिका सरिता सिंह ने किया. इससे पहले श्रावणी उत्सव का शुभारंभ माता भारती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया गया. तत्पश्चात साहित्यकार निवेदिता श्रीवास्तव ने ग्राहक गीत का गायन किया. बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया. इस बैठक में सदस्य मीरा गुप्ता, बबली मीरा, चंदा कुमारी और मिनी कुमारी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं. इसे भी पढ़ें :  लातेहार:">https://lagatar.in/dc-reviewed-revenue-collection/">लातेहार:

 डीसी ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा, दिये निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही