Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में श्री राम बजरंग अखाड़ा ने निकाली भव्य शोभायात्रा

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर के भव्य उद्घाटन के अवसर पर सोमवार को जुगसलाई डिस्पेंसरी रोड स्थित श्री सोमनाथ बाल हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. श्री राम बजरंग अखाड़ा द्वारा निकाली गई इस शोभायात्रा में बाजे गाजे के साथ राम भक्त झूमते गाते शामिल हुए. शोभा यात्रा ने पूरे जुगसलाई क्षेत्र का भ्रमण किया. हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस शोभायात्रा में शामिल हुए. जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया. पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. इस शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र रामलला की प्रतिमा थी. जमशेदपुर व पश्चिम बंगाल के कलाकार झांकी में शामिल थे. आकर्षक झांकियों ने सबका मन मोह लिया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लाइसेंसी प्रवीण सेठी, अध्यक्ष शंभू नाथ बोस, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक सिंह, निकेश शर्मा, रंजीत प्रसाद, रंजन प्रसाद, मिककी सोनकर, विकास दुबे, गोरे लाल, नवीन शर्मा समेत मंदिर कमेटी और अखाड़ा कमेटी के हजारों की संख्या में लोग शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/SHOBHA-YATRA-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-retired-air-force-officer-cremated-with-state-honours/">जमशेदपुर

: वायुसेना के रिटायर्ड अफसर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही