Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : श्री राम कण-कण में रमण करने वाली शक्ति है : पंडित गौरांगी गौरी

Advertisement
Advertisement
  • सिदगोड़ा सूर्यमंदिर में श्रीराम कथा के पहले दिन श्रीराम कथा महिमा व गुरु महिमा से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
  • पूर्व मुख्यमंत्री व ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत अन्य ने व्यासपीठ का किया पूजन
  • पांच सदस्यीय संगीत मंडली के भजनों पर विभोर हुए श्रद्धालु
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर श्रीराम मंदिर स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ पर आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा का शुक्रवार को शंख मैदान में शुभारंभ हुआ. कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह सपत्नीक व अन्य ने कथा व्यासपीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया. पूजन पश्चात श्री अयोध्याधाम से पधारी मर्मज्ञ कथा वाचक पंडित गौरांगी गौरी का स्वागत किया गया. तत्पश्चात् पंडित गौरांगी गौरी ने श्रीराम कथा के प्रथम दिन श्रीराम कथा महिमा एवं गुरु महिमा का वर्णन किया. कथा में पांच सदस्यीय संगीत मंडली ने मधुर व मनमोहक भजन प्रस्तुत कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया. कथा में श्रद्धालुओं का जबरदस्त हुजूम शामिल हुआ. पूरे कथा के दौरान भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए. श्रीराम कथा के दौरान मंच संचालन सूर्य मंदिर समिति के वरीय सदस्य गुंजन यादव ने किया. कथा विराम पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-100-placement-in-xlri-students-locked-on-the-highest-package-of-rs-75-lakh-in-domestic/">XLRI

: एक्सएलआरआई में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट, डॉमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज पर छात्र हुए लॉक

श्री राम की महिमा जितनी कही जाए कम ही है

प्रसंग का वर्णन करते हुए पंडित गौरांगी गौरी ने कहा कि श्री राम कण-कण में रमण करने वाली शक्ति है और श्री राम की कथा श्रवण करने से इंसान भवसागर से पार हो जाता है. इसकी महिमा जितनी कही जाए, कम ही है. जो भगवान की कथा का श्रवण कर उसे अपने जीवन में चरितार्थ करते हैं उनका जीवन धन्य हो जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-first-convocation-ceremony-on-march-1-governor-cp-radhakrishnan-will-be-the-chief-guest/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : प्रथम दीक्षांत समारोह 1 मार्च को, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि

गुरू के के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा

गुरु महिमा का वर्णन करते हुए गौरांगी गौरी ने कहा कि भगवान जगत गुरू हैं, मनुष्य के जीवन में किसी न किसी गुरू की आवश्यकता रहती है. मनुष्य का जीवन बिना गुरू के अधूरा माना जाता है. गुरू के बिना ज्ञान नहीं मिलता और बिना ज्ञान के ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती. जीवन रूपी पतंग की डोर गुरू के हाथ में होने से वे उसे ऊंचाई तक ले जाते हैं, जिससे सही दिशा में चलकर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/formation-of-jharkhand-state-finance-commission-ap-singh-becomes-chairman-harishwar-dayal-as-member/">झारखंड

राज्य वित्त आयोग का गठन, अध्यक्ष बने एपी सिंह, हरीश्वर दयाल सदस्य

दूसरे दिन का प्रसंग

कथा वाचक पंडित गौरांगी गौरी शनिवार को श्रीराम कथा के द्वितीय दिन शिव-पार्वती शुभ विवाह प्रसंग का वर्णन किया जाएगा. कथा दोपहर 3:30 बजे प्रारंभ होगी. इसके लिए एकत्रीकरण का समय तीन बजे है. कथा में पांच सदस्यीय भजन मंडली में हारमोनियम पर पवन व संगीत, ऑक्टोपैड टीम लीडर रंजन, तबला पर आदर्श, बैंजो पर गजेंद्र एवं अन्य शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/formation-of-jharkhand-state-finance-commission-ap-singh-becomes-chairman-harishwar-dayal-as-member/">झारखंड

राज्य वित्त आयोग का गठन, अध्यक्ष बने एपी सिंह, हरीश्वर दयाल सदस्य

ये थे उपस्थित

श्रीराम कथा में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, समाजसेवी ललित दास सपत्नीक, संजय जायसवाल, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, रूबी झा, कृष्ण मोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, खेमलाल चौधरी, राकेश सिंह, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, बबुआ सिंह, बोलटू सरकार, धर्मेंद्र प्रसाद, हेमंत सिंह, संदीप शर्मा बौबी, रॉकी सिंह, कुमार अभिषेक, अशोक सामंत, गौतम प्रसाद, मीरा झा, काजू शांडिल, राकेश राय, निर्मल गोप, अनिकेत राय, राहुल सिंह, अरुण कुमार, सतीश सिंह, साकेत कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही