Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोपाल मैदान में श्री राम कथा 12 मार्च से, रविवार को निकलेगी कलश यात्रा

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में पहली बार श्री राम कथा का भव्य आयोजन 12 से 18 मार्च तक किया जा रहा है. प्रतिदिन शाम 4 से रात 8 बजे तक सूरत (गुजरात) से परम पूज्य संत सत्य श्री संगीतमय राम कथा का वाचन करेंगे. यह जानकारी चैंबर भवन में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आयोजक श्री राम कथा समिति की ओर से सुरेश सोंथालिया ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है. सभी के लिए कुर्सी की व्यवस्था है, तो वर्षा से बचाव के लिए पक्का पंडाल बनाया गया है. पूरी व्यवस्था नि:शुल्क रखी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-committee-meeting-of-tata-workers-union-discussions-were-held-regarding-the-interest-of-the-employees/">जमशेदपुर

: टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में कर्मचारियों के हित को लेकर हुई चर्चा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व रघुवर दास होंगे शामिल

इस अवसर पर स्वामी जी के शिष्य सर्वमंगल स्वामी ने बताया कि स्वामी जी स्वामीनारायण सम्प्रदाय के वरिष्ठ संत हैं. वे लगभग 20 वर्ष से श्री राम कथा कह रहे हैं. देश के विभिन्न शहरों के अलावा दुबई, अमेरिका, युगांडा, केन्या आदि में भी प्रवचन दे चुके हैं.राम कथा के संबंध में राजेश चावडा, भरत वसानी, जयेश अमीन, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना आदि ने भी अपने विचार रखे. जबकि इस अवसर पर प्रियवरण स्वामी, किशन सोंथालिया, विपिन भाई आडेसरा, बीएन शर्मा, महेश सोंथालिया समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इस अनुष्ठान में बतौर अतिथि केंद्रीय जनजातीय मामले मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सरयू राय आदि आमंत्रित किए गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dr-participated-in-harinam-sankirtan-organized-at-khadbandha-goswami/">चाकुलिया

: खाड़बंधा में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए डाॅ. गोस्वामी

बिष्टुपुर राम मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा

11 मार्च को बिष्टुपुर स्थित श्री राम मंदिर से दोपहर 3 बजे से भव्य कलश यात्रा निकलेगी, जिसमें लगभग 300 महिलाएं कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ बिष्टुपुर मेन रोड होते हुए गोपाल मैदान तक जाएंगी. यहां कथा से पूर्व यजमान पोथी पूजन और व्यासपीठ का पूजन करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही