Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : फाल्गुन शुक्ल एकादशी 3 मार्च को निकलेगी श्री श्याम रात्रि निशान यात्रा

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : फाल्गुन माह श्याम भक्ति में विशेष महत्व रखता है. इस फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन शहर को श्याममय करने की तैयारी शहर के श्याम भक्तों ने की है. इसके लिए श्री श्याम रात्रि मासिक निशान यात्रा समिति के तत्वावधान में 3 मार्च को विशाल श्री श्याम यात्रा निकाली जायेगी. यह जानकारी समिति के अनिल मोदी, विमल अग्रवाल, अनिल खण्डेलवाल एवं अन्य ने बुधवार को बिष्टुपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि श्री श्याम बाल मंडल अन्तर्गत श्री श्याम रात्रि मासिक निशान यात्रा समिति द्वारा निशान यात्रा निकाली जाती है. इसे भी पढ़ें : सैनिक">https://lagatar.in/the-high-court-stayed-the-order-to-vacate-the-sainik-market-shop/">सैनिक

मार्केट की दुकान खाली करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
फाल्गुन माह में इस यात्रा का महत्व विशेष हो जाता है. चूंकि फाल्गुन माह में राजस्थान के खाटू में कलयुग के भगवान बाबा श्याम का विशाल मेला लगता है. इसमें देश-विदेश के लाखों भक्त शामिल होते हैं. बहुत से भक्त समयाभाव के कारण खाटू धाम नहीं जा पाते हैं. ऐसे भक्तों को इस निशान यात्रा में शामिल होकर बाबा श्याम की भक्ति का सौभाग्य प्राप्त होता है. इस वर्ष 3 मार्च को शाम 6:30 बजे विशाल श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी जो साकची शिव मंदिर से शुरु होकर जुगसलाई स्थित बैकुण्ठधाम मंदिर में आकर समाप्त होगी. इस निशान यात्रा में 2100 श्याम भक्त अपने हाथों में निशान लेकर बाबा श्याम का जयकारा लगाते हुए चलेंगे. मोदी ने बताया कि समिति की यह 135वीं यात्रा होगी. इस निशान यात्रा के एक दिन पूर्व 2 मार्च को भक्त अपने हाथों में श्याम नाम की मेहंदी रचाएंगे. समिति की महिलाएं आपस में एक दूसरे को मेहदी लगाएंगी एवं बाबा श्याम को मेहंदी अर्पित कर मेहंदी उत्सव मनाएंगी. निशान यात्रा में बाबा का चलंत दरबार सजाया जायेगा. विभिन्न गाड़ियों में अलग-अलग झांकियां निशान यात्रा में चलती रहेंगी. पूरे रास्ते बाबा का भजन चलता रहेगा एवं भक्त बाबा श्याम से फूलों की होली खेलते हुए चलेंगे. निशान यात्रा में बाबा के दरबार में बाबा को छप्पन भोग एवं छत्तीस व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : 12">https://lagatar.in/mahajutan-of-tribal-organizations-on-march-12-demand-for-sarna-dharma-code/">12

मार्च को आदिवासी संगठनों का महाजुटान, सरना धर्म कोड की है मांग
पुरोहितों द्वारा पूरे विधि विधान से पूजन के पश्चात यात्रा की शुरुआत की जाएगी. कार्यक्रम की सफलता के लिए रतन मंगोतिया, नितेश अग्रवाल, सुनील खंडेलवाल, मनोज शर्मा, गौरव खंडेलवाल, हैप्पी धनुका, विकी अग्रवाल, पंकज चौधरी, संदीप अग्रवाल, ललित मित्तल, अमित अग्रवाल, अरविंद मोदी, अमित संघी हितेश पारिक मनीष कसेरा, मनोज मोदी, मोहन अग्रवाल, संदीप बरवालिया एवं सुकड़ों श्याम भक्त प्रयासरत हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही