Search

 
 
 

जमशेदपुर : तुलसी भवन में श्रीमद्भागवत कथा 8 जुलाई

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं मारवाड़ी महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में सप्ताह व्यापी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में शनिवार 8 जुलाई से किया जाएगा. कथा का समापन 14 जुलाई को होगा. इसकी सफलता के लिए मारवाड़ी महिला मंच के सदस्यों द्वारा सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं. हरिद्वार के निकट स्थित सुखताल के रहने वाले कथावाचक सीताराम शास्त्री द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा. सीताराम शास्त्री व्यासपीठ से प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक कथा का प्रवचन करेंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-jmm-central-committee-formed-chaibasa-chakradharpur-city-committee/">किरीबुरू

: झामुमो केन्द्रीय कमेटी ने चाईबासा-चक्रधरपुर नगर कमेटी का किया गठन

इस कथा नाम एक भागवत ऐसी भी रखा गया है

मारवाड़ी महिला मंच ने इस भागवत कथा का नाम रखा है "एक भागवत ऐसी भी". यह नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि महिला मंच का वर्तमान सत्र आध्यात्मिक सत्र है. इस दौरान जितने भी राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक प्रकल्प हैं उनको भी इस भागवत में सम्मिलित किया जाएगा. यह जानकारी शुक्रवार को मारवाड़ी महिला सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल एवं प्रेस प्रभारी सुशीला खीरवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही