Search

 
 
 

जमशेदपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज इकाई के अध्यक्ष बने शुभम राज

 
Jamshedpur : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज इकाई का मंगलवार को पुनर्गठन किया गया. जिसमें शुभम राज को कॉलेज इकाई का अध्यक्ष एवं विकास गिरी को मंत्री बनाया गया. वहीं अमन सिंह, विशाल सिंह, सुजल कुमार, अंजली पांडे को उपाध्यक्ष एवं युवराज सिंह, बजरंग, शाहिब राजा और कशिश कुमारी को सह मंत्री जबकि अमित कुमार को एसएफडी प्रमुख और सुमित कुमार को एसएफएस प्रमुख बनाया गया. इसे भी पढ़ें:  देश">https://lagatar.in/3-71-lakh-undertrial-prisoners-lodged-in-jails-across-the-country-17103-in-jharkhand-jail/">देश

भर में जेलों में 3.71 लाख विचाराधीन कैदी बंद, झारखंड की जेल में 17103 कैदी

कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्‍य

अभिषेक दुबे को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया. वहीं शिवानी गुप्ता को कला संकाय प्रमुख, अभिषेक और मोहित को वाणिज्य संकाय प्रमुख एवं राकेश गोराई को विज्ञान संकाय प्रमुख बनाया गया. राकेश आदित्य, विक्की,सागर, आदित्य, लोकेश कुमार इत्यादि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से कोल्हान विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, विवि संयोजक शांतनु चक्रवर्ती, करण प्रताप, राहुल कुमार, बोंकेश आचार्य, अभिषेक ओझा सहित अन्‍य छात्र-छात्रा उपस्थित थे.

जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे: शुभम राज

इस मौके पर अध्यक्ष शुभम राज ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी हैं, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे एवं कॉलेज में अच्छे शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिये कार्य करेंगे. विद्यार्थियों के अंदर राष्ट्रीय भावना का संचार करेंगें. छात्रों की समस्या का समाधान करेंगे. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे राष्ट्रवादी संगठन से जुड़ना सौभाग्य का विषय है. इसे भी पढ़ें:   ‘32000">https://lagatar.in/trafficking-conversion-of-32000-women-conspiracy-to-make-kerala-an-islamic-state-after-kashmir-files-now-the-kerala-story/">‘32000

महिलाओं की तस्करी-धर्मांतरण, केरल को इस्लामी राज्य बनाने की साजिश’ : कश्मीर फाइल्स के बाद अब ‘The Kerala Story’
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही