Search

 
 
 

जमशेदपुर : टुईलाडुंगरी में श्याम महिला मंडल ने बांटा शर्बत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बुधवार को योगिनी एकादशी के शुभ अवसर पर श्री श्याम मंडल एवं श्री श्याम महिला मंडल टुईलाडुंगरी द्धारा संयुक्त रूप से इस भीष्ण गर्मी में लगभग एक हजार से अधिक लोगों के बीच चना-गुड, आम पानी, ठंडा पानी एवं शर्बत का वितरण किया गया. मामराज गुप्ता के नेतृत्व में टुईलाडुंगरी दुर्गा पूजा मैदान के पास (आरडी टाटा स्कूल के सामने) आयोजित हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की आरती कर एवं भोग लगाकर किया गया. भक्तों द्वारा बाबा श्याम का जयकारा भी लगाया गया. इस अवसर पर बतौर अतिथि के रूप में अग्रवाल सम्मलेन तथा मारवाड़ी सम्मलेन गोलमुरी शाखा के उपस्थित सदस्यों को बाबा श्याम नाम का दुपटटा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अमित सुलतानिया, राहुल अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल, कृष्णा नरेड़ी, पुनत अग्रवाल, स्वेता गुप्ता, चंदा अग्रवाल, कविता अग्रवाल आदि का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-temperature-will-continue-to-fluctuate-in-kolhan-partial-relief-may-be-available-after-noon/">जमशेदपुर

: कोल्हान में तापमान में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, दोपहर बाद मिल सकती है आंशिक राहत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही