Search

 
 
 

Jamshedpur : परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी में श्याम महोत्सव 16 अगस्त को

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सावन माह के एकादशी के शुभ अवसर पर श्री श्याम भक्त मंडल परसुडीह द्धारा 16वां भव्य श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. आगामी 16 अगस्त शुक्रवार की रात परसुडीह हाट बाजार रोड़ स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजेगा. इसकी सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रतन अग्रवाल, अनुराग शर्मा एवं राजेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से शनिवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि महोत्सव में नानी बाई रो मायरो आकर्षण का केन्द्र रहेगा. साथ ही स्थानीय कई भजन गायक बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे. रात 8.30 बजे से भजनों का शुभारंभ होगा, जो देर रात प्रभु इच्छा तक चलेगा. महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग का प्रसाद रहेगा. उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार महोत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया है. इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में बिजय अग्रवाल बिजु, मनोज अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल बबलु, विनीत अग्रवाल, वैभव अनुराग शर्मा, राजेश अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, नवीन अग्रवाल बंटी, संजय अग्रवाल संजु सहित समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-delegation-of-potka-majhi-pargana-leaves-for-pakur/">Jadugoda

: पोटका माझी परगना का प्रतिनिधिमंडल पाकुड़ रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही