Search

जमशेदपुर : श्याम सेवा समिति ने बिष्टुपुर में बांटे तरबूज व शरबत

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर बुधवार को इस भीषण गर्मी को देखते हुए शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम सेवा समिति ने करीब 1300 लोगों के बीच तरबूज एवं शरबत का वितरण बिष्टुपुर टेम्पो स्टेंड के पास किया. संयोजक मुकेश आगीवाल की अध्यक्षता में करीब 5 घंटे चले इस शिविर में संस्था के पुरुष, महिला सदस्यों समेत समाज के बंधुओं ने भी अपना सहयोग दिया. मुकेश आगीवाल ने बताया कि श्री श्याम सेवा समिति एक धार्मिक संस्था है, लेकिन समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्वों को भी पूरा करती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-emphasis-on-making-job-card-and-restarting-deleted-job-card/">चाईबासा

: जाॅब कार्ड बनाने एवं डिलिट जाॅब कार्ड को पुनः चालू कराने पर जोर

निर्जला एकादशी का है विशेष महत्व

निर्जला एकादशी का अपना विशेष महत्व है. ऐसा माना जाता है इस दिन इस प्रकार के कार्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. शिविर को सफल बनाने में संयोजक मुकेश आगीवाल, उपाध्यक्ष जुगल बाकरेवाल, प्रभाष मूनका, दीपक नागेलिया, कौशल नागेलिया, अशोक नरेडी, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, आशुतोष आगीवाल, माधव आगीवाल, प्रदीप गुप्ता, किशन संघी, समता बाकरेवाल आदि लोगों का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp