Search

 
 
 

जमशेदपुर : केस से नाम हटाने के लिए एसआई मांग रहा था 15 हजार की रिश्वत, गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना में पदस्थापित एसआई शशि भूषण राय को सोमवार को एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. टीम सोमवार की सुबह 11 बजे बागबेड़ा थाना पहुंची और शशिभूषण को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बागबेड़ा निवासी राजू सिंह ने एसीबी से 15 सितंबर को मामले की शिकायत की थी. जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने शशिभूषण को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें : विश्वकर्मा">https://lagatar.in/two-rani-mistris-of-simdega-attended-the-launch-of-vishwakarma-yojana-pm-modi-encouraged-them-together/">विश्वकर्मा

योजना की लॉन्चिंग में शामिल हुईं सिमडेगा की दो रानी मिस्त्री, पीएम मोदी ने मिलकर बढ़ाया हौसला
राजू ने टीम को बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनपर बागबेड़ा थाना में झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसका अनुसंधान शशिभूषण राय कर रहे थे. शशिभूषण ने नाम हटाने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी. अंत में 15 हजार रुपये में बात तय हुई थी. वे घूस नहीं देना चाहते थे, इसलिए मामले की शिकायत एसीबी से कर दी. इधर, एसीबी ने मामले की जांच करते हुए शशिभूषण को जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही