Search

 
 
 

जमशेदपुर : हेते गिरोह का सियाल हथियार के साथ गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत राम मंदिर के पास पुलिस ने छापेमारी कर खूंटाडीह निवासी हेते गिरोह का सदस्य सोनू सिंह उर्फ सियाल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सियाल के पास से एक देसी पिस्टल और चार जिंदा गोली बरामद किया है. गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राम मंदिर के पास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है. वह हथियार दिखाकर सब को धमका रहा है. सूचना पर पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया और छापेमारी की. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-arrested-notorious-criminal-pappu-sharma/">गिरिडीह

पुलिस की मिली कामयाबी, कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा गिरफ्तार
इस दौरान पुलिस को देख युवक भागने लगा पर पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोनू सिंह बताया. तलाशी के क्रम में उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद किया गया. पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसने 25 हजार रुपए में हथियार खरीदा था. पुलिस हथियार बेचने वाले की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. सिटी एसपी ने बताया कि सियाल के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है. वह जनवरी माह में ही जेल से बाहर आया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही