Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में सिक रूम का हुआ उद्घाटन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में मंगलवार को सिक रूम का विधिवत रूप से उद्वघाटन किया गया. सिक रूम का उद्वघाटन कोल्हान विश्वविद्यालय के वित पदाधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी के साथ ही छात्र-छात्राओं के प्रति शुरू से ही सजग है. कॉलेज द्वारा सभी स्वास्थ्य जांच एवं प्राथमिक चिकित्सा के लिए सिक रूम की व्यवस्था की गई है. जिसमें आने वाले समय में बेहतर चिकित्सकों को भी बैठने की व्यवस्था की जाएगी. इस अवसर पर आईक्यूएससी संयोजक डॉ नीता सिन्हा, सीनेटर ब्रजेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ भूषण कुमार सिंह, डॉ सुनीता सहाय, डॉ मंगला श्रीवास्तव, डॉ एसएन ठाकुर, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ शालिनी शर्मा, डॉ प्याली विश्वास, स्वरूप मिश्रा, ईश्वर कुमार, सिक रूम के इंचार्ज डॉ प्रियंका सिंह, सहायक इंचार्ज डॉ अंशु श्रीवास्तव, सविता पाल, शोभा देवी, डॉ अनुपम, डॉ रूचिका तिवारी, डॉ संगीता शर्मा, रमेश कुमार सिंह, डॉ पुष्पा तिवारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-by-submitting-a-memorandum-to-the-sdo-ajsu-party-sought-permission-to-repair-the-bypass-road/">चांडिल

: एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर आजसू पार्टी ने बाईपास रोड के मरम्मत की मांगी अनुमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही