Search

 
 
 

Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन, रघुवर दास हुए शामिल

 
  • राधा-कृष्ण सजाओ व नृत्य में कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
  • कलाकारों को नकद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सोमवार को बाल कलाकारों ने राधा-कृष्ण सजाओ व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया. जिसे मौजूद सभी लोगों ने सराहा. तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास शामिल हुए. उन्होंने सपरिवार बैठकर कार्यक्रम देखा. इस दौरान कृष्ण सजाओ व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-monsoon-speed-may-slow-down-in-kolhan-from-august-27/">Jamshedpur

: 27 अगस्त से धीमी पड़ सकती है कोल्हान में मानसून की रफ्तार

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चों ने लिया हिस्सा

इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 20 ग्रुप के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस दौरान विभिन्न डांस ग्रुप के प्रतिभागियों ने भक्ति एवं देशभक्ति गीतों पर बेहद मनोरंजक एवं मनमोहक प्रस्तुति दी. इस दौरान जज के रूप में सोनाली चटर्जी, गुरदीप सिंह कोटली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. डांस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को सूर्य मंदिर समिति के द्वारा 11 हजार, 7 हजार और 5 हजार की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. वहीं फैंसी ड्रेस के विजयी प्रतिभागियों को क्रमशः 5 हजार, 3 हजार व 2 हजार रुपये नकद प्रदान किए गए. साथ ही फाइनल के अन्य प्रतिभागी टीम को भी समिति की ओर से प्रोत्साहन राशि भेंट की गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही