Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा की महिला तीन बच्चों समेत लापता

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुइंयाडीह ग्वाला बस्ती निवासी निशा देवी अपने बच्चों सूजय (12), गुनगुन (9) और छोटी (7) के साथ लापता है. इसको लेकर निशा के पिता रामा शंकर सिंह ने सिदगोड़ा थाना में लिखित सूचना दी है. रामा शंकर ने पुलिस को बताया कि निशा का पति कोलकाता में रहता है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-anti-social-element-tried-to-disturb-social-harmony/">किरीबुरु

: असामाजिक तत्व ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का किया प्रयास
9 मार्च को पति ने फोन कर कहा कि वह जमशेदपुर आकर सब को मार देगा. इसी दौरान 10 मार्च को सुबह 3 से 4 बजे के बीच निशा अपने तीनों बच्चों के साथ घर से बिना बताए निकल गई. निशा का फोन भी बंद आ रहा है. वहीं पति को फोन करने पर बताया गया कि वह कोलकाता में है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही