Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने हथियार के साथ तीन को किया गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा पुलिस ने एग्रिको क्रॉस रोड नंबर 4 स्थित क्वार्टर नंबर एल 4/31 में छापेमारी कर तीन लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में जेम्को का रहने वाला राकेश कुमार पोद्दार, नामदा बस्ती निवासी विनोद कुमार कामत और राहुल सिंह शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो बाइक, चार मोबाइल और 40 हजार नकद बरामद किया है. जानकारी देते हुए प्रभारी थानेदार रवि रंजन कुमार ने बताया कि मंगलवार रात थाना के जवान गश्त कर रही थी. तभी उनकी नजर क्वार्टर पर पड़ी. क्वार्टर पर बाहर ताला लगा था जबकि अंदर लाइट जल रही थी. पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो अंदर राकेश और विनोद मौजूद थे.

अंशु चौहान ने दिया था हथियार

पूछताछ करने पर दोनों ने असंतोषजनक जवाब दिया. तभी राहुल भी वहां पहुंच गया. क्वार्टर की तलाशी लेने के बाद उसमें से देशी कट्टा बरामद हुआ. पूछताछ में पता चला कि अंशु चौहान ने हथियार और 50 हजार रुपये उन्हें रखने को दिए थे. उक्त क्वार्टर पर अंशु चौहान ने कब्जा किया हुआ है. सभी वहां एक साल से रह रहे है. पकड़ाए सभी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-attempted-theft-in-urban-primary-health-center-thieves-took-away-scrap/">आदित्यपुर

: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी का प्रयास, स्क्रैप ले गए चोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही