Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तिलकानगर में सरकारी जमीन को रैयती बताकर की जा रही है घेराबंदी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : परसूडीह थाना अंतर्गत गदड़ा, तिलकानगर, रोड नंबर-दो को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों और बस्तीवासियों ने रविवार को उपायुक्त, एसएसपी और एसडीओ को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बस्तीवासियों द्वारा गदड़ा निवासी संजय सिंह और उसके भाई पर आम रास्ता का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है. जन प्रतिनिधियों का कहना है कि उक्त रास्ते से आम लोग आना-जाना करते हैं. वहां पीसीसी सड़क भी बनी हुई है. लेकिन संजय सिंह व उनके परिवार के लोगों द्वारा उक्त रास्ते को अपनी रैयती जमीन बताकर अतिक्रमण किया जा रहा है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-training-will-be-given-to-newly-elected-public-representatives/">चाईबासा

: नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण 

परसूडीह थाना ने नहीं की कोई कार्रवाई

प्रतिनिधियों ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी लिखित रूप से परसूडीह पुलिस को दी गई. लेकिन पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई. वहीं, बस्ती में ग्रामीणों के साथ बैठक बुलाई गई, जिसमें संजय सिंह को भी बुलाया गया लेकिन वे नहीं आए. इसके बाद जन प्रतिनिधियों ने बस्तीवासियों के सहयोग से इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत की. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ichhapuram-shani-dev-temple-annual-festival-on-june-28/">चांडिल

: इच्छापुरम शनिदेव मंदिर वार्षिक महोत्सव 28 जून को 

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

पूर्व पंचायत समित सदस्य विश्वजीत भगत, समाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सामन्त, वार्ड सदस्य बिरजू पात्रों, राकेश सिंह, सुधीर सिंह, विजय शंकर यादव, राकेश कुमार सिंह, नीता शर्मा, संजय तिवारी, देवेंद्र किशोर, सुधीर वर्मा, अमित कुमार, आदित्य कुमार, रवींद्र दुबे, कृष्णा कुमार, विनय कुमार, राजू कुमार सिंह, सुधीर सिंह, संगीता देवी, राजेंद्र पंडित, सुरेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, निर्मला देवी, कुणाल सिंह, संगीता सिंह, अमरेश कुमार, दयानंद सिंह, जय प्रकाश झा, लक्ष्मीकांत महतो, मनीष कुमार सिंह, सुशीला देवी के अलावे अन्य लोग आदि. इसे भी पढ़े :  बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-ddc-inspects-preparations-for-international-day-of-yoga-directs/">बोकारो

:  डीडीसी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही