Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में पानी की किल्लत को लेकर मुखिया के घर का घेराव

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर पांच और रोड नंबर तीन में पानी नहीं आने की वजह से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने रविवार को बागबेड़ा पांच नंबर रोड निवासी क्षेत्र के मुखिया राजकुमार के घर का घेराव किया. इस दौरान लोगों ने जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की. स्थानीय निवासी निवासी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि विगत तीन वर्षों से वहां के लोग परेशान हैं. बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के अन्य क्षेत्रों में पानी मिल रहा है पर रोड नंबर पांच और 3 के 150 परिवार पानी के लिए परेशान है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-two-including-woman-killed-two-injured-in-tanker-accident/">बहरागोड़ा

: टैंकर दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत, दो घायल

समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाए - क्षेत्रवासी

उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम ने लिखित शिकायत मुखिया से की है मुखिया भी हमें लिखकर दे कि कब तक इस समस्या से निजात मिलेगा. अन्यथा ये सभी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. वहीं मामले को लेकर मुखिया का कहना है कि समिति के पास मेंटेनेंस के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है जबकि पूर्व मुखिया के समय में समिति के पास एक अच्छी खासी राशि जमा की गई थी, जिससे मेंटेनेंस का कार्य किया जा सकता है. इसके बावजूद लोग मुखिया को प्रत्येक परिवार के हिसाब से जरूरत के मुताबिक भुगतान करने के लिए वे तैयार हैं पर निष्कर्ष शून्य ही निकल रहा है. उन्होंने कहा कि पानी की समस्या से क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं जल्द ही इनके समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dozens-of-passenger-sheds-are-in-dilapidated-condition-along-nh-18-and-49/">बहरागोड़ा

: NH 18 और 49 के किनारे जर्जर हालत में हैं दर्जनों यात्री शेड
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही