Search

 
 
 

जमशेदपुर : रेल ओवर ब्रिज की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसुडीह जोजोबेड़ा रेलवे फाटक पर रेल ओवर ब्रिज की मांग को लेकर बस्ती विकास समिति की ओर से बैनर और रजिस्टर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस हस्ताक्षर अभियान में बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, गदड़ा, बामनगोड़ा, सोपोडेरा, सरजामदा एवं जसकंडी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दो रेलवे फाटक पर प्रतिदिन रेलगाड़ी के आवाजाही से अधिकांश समय फाटक बंद रहने पर इस क्षेत्र की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारीगोडा एवं जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के दो-दो फाटक का दंश इस क्षेत्र की जनता को झेलना पड़ता है. लोगों का कहना है कि रेल फाटक बंद रहने से राहगीरों, स्कूली बच्चे, टाटा मोटर्स कर्मचारी एवं अन्य कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी कभी भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-adivasi-ho-samaj-appeals-to-students-to-join-the-language-movement/">चाईबासा

: आदिवासी हो समाज ने की छात्रों से भाषा आंदोलन में शामिल होने की अपील

मांगे नहीं मानी गई तो होगा आंदोलन

इस हस्ताक्षर अभियान में बस्ती विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिव जी प्रसाद, महामंत्री शैलेन्द्र सिन्हा, विनोद कुमार सिंह, मुखिया सुनीता नाग, आसपास क्षेत्र के सभी मुखिया उपस्थित होकर अपना समर्थन दिया है. सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, आजसू पार्टी के पूर्व मंत्री एवं प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व पार्षद राजकुमार सिंह, जिला पार्षद कुसूम पूर्ति, संजय मालाकार, प्रमुख पाणि सोरेन, जुहु बेसरा बसंती, भाजपा नेता कमलेश सिंह, पवन सिंह आदि लोगों ने ओवरब्रिज निर्माण को लेकर समर्थन दिया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि मांगे नहीं मानी गई तो लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही