Search

Jamshedpur : भुवनेश्वर में जमशेदपुर के सिख बच्चों ने लहराया परचम

  • सात दिवसीय 54वें गुरमत कैंप में कविता पाठ समेत कई क्षेत्र में जीते पुरस्कार
Jamshedpur (Viswajeet Bhatt) : जमशेदपुर के सिख बच्चों ने पड़ोसी राज्य ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में परचम लहराते हुए लौहनगरी और सिखी का नाम रोशन किया है. भुवनेश्वर में संपन्न सात दिवसीय 54वें गुरमत कैंप में जमशेदपुर की बच्ची जपलीन कौर ने कविता पाठ और अन्य धार्मिक क्रियाकलाप के लिए विशेष पुरस्कार तथा युवक करणवीर सिंह ने खेल के क्षेत्र में और श्रेष्ठ अनुशिक्षक होने का पुरस्कार जीता. गत आठ अक्टूबर को शुरू हुए गुरमत कैंप का समापन 15 अक्टूबर को हुआ. सीजीपीसी के पदाधिकारियों ने भुवनेश्वर पहुंचकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल थे. विशिष्ट अतिथि सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के महासचिव इंदरजीत सिंह ने बच्चों की हौसलाआफ्जाई की. इसे भी पढ़ें :  रामगढ़:">https://lagatar.in/essay-competition-organized-under-sweep/">रामगढ़:

स्वीप के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने जमशेदपुर के बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि जमशेदपुर के बच्चे शहर और सिखी का झंडा बुलंद कर रहे हैं, पूरी लौहनगरी को उनपर गर्व है. सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह राजू और टिनप्लेट के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की. मानगो के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू डिप्टी कमांडेंट के रूप में सेवा निभा रहे थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chambers-diwali-trade-fair-21st-and-22nd/">Jamshedpur

: सिंहभूम चैम्बर का दिवाली ट्रेड फेयर 21 व 22 को

18 सदस्यों की टीम में 15 बच्चे शामिल थे

जमशेदपुर से कुल 18 सदस्यों की टीम रवाना हुई थी, जिनमें 15 बच्चे करणवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, जुगत सिंह, जपलीन कौर, जसप्रीत कौर, प्रभदीप सिंह, महेन्दर सिंह, रसप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, अंशु सिंह, जगदीप सिंह, मनिंदर सिंह और सरग सिंह शिविर में प्रतिभागी बने थे. गुरुद्वारा सिंह सभा भुवनेश्वर में गुरमत शिक्षा कैंप का आयोजन सिख फोरम कोलकाता, सिख वेलफेयर एसोसिएशन कोलकाता, गुरुद्वारा सिंह सभा भुवनेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था. इसमें झारखंड, बिहार एवं बंगाल से तकरीबन 129 बच्चे-बच्चियां शामिल हुए. जिन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :  पूरे">https://lagatar.in/workers-should-engage-in-elections-with-all-their-heart-and-body/">पूरे

मन से चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ताः मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp