Search

 
 
 

Jamshedpur : महिलाओं से ज्यादती के खिलाफ सिख समाज ने किया प्रदर्शन

 
  • ज्ञापन सौंप कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या एवं महाराष्ट्र के एक स्कूल में बच्चियों के यौन शोषण के खिलाफ बृहस्पतिवार को जमशेदपुर का सिख समाज आंदोलित हो उठा. घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर समाज ने विरोध प्रदर्शन किया. इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि देश में इन दिनों बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. आए दिन कहीं न कहीं उनके साथ दरिंदगी की घटनाएं सामने आ रही है. बीते दिनों कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दरिंदगी की गई. जिसको लेकर पूरे देश में आंदोलन हो रहा है. यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि महाराष्ट्र के एक स्कूल में छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटना सामने आयी. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए अभिशाप के समान है. उन्होंने दोनों घटनाओं में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की. सीजीपीसी के चैयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं पर ज्यादती की घटनाएं बढ़ रही है. ऐसे में कड़े कानून बनने चाहिए. प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने भी दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. इससे पहले सीजीपीसी मुख्यालय से प्रदर्शन की शुरूआत हुई. हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करती हुई महिलाएं एवं समाज के अन्य लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-new-transformer-installed-in-sarmada-village-after-10-days/">Jadugoda

: सर्मदा गांव में 10 दिनों बाद लगा नया ट्रांसफार्मर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही