Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिक्खों का प्रतिनिधिमंडल रघुवर दास से मिला, दी बधाई

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान के सिक्खों का प्रतिनिधिमंडल ओड़िशा के नवनियुक्त राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवासीय कार्यालय में मिला. उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके इस संवैधानिक दायित्व से ओड़िशा का और अधिक विकास होगा. प्रतिनिधिमंडल ने गुरु नानक देव जी कोई याद करते हुए कहा कि गुरुजी ने राज्यपाल के रूप में उनकी सेवा ली है. भुवनेश्वर, कटक एवं पुरी में ऐतिहासिक स्थल है. वहां सिक्खों में भाईचारा व एकता विकसित करने के साथ ही श्री दास वहां सिक्ख धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने में सार्थक भूमिका अदा करेंगे. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/india-to-host-womens-fih-hockey-olympic-qualifier-matches-to-be-held-in-ranchi/">महिला

FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी करेगा भारत, रांची में होंगे मैच
प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने रघुवर दास को शॉल व गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया. प्रतिनिधिमंडल में प्रधान तारा सिंह, प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी, पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेम्मे, पूर्व प्रधान दलजीत सिंह दल्ली, अजीत सिंह गंभीर, प्रधान सह अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, पूर्व प्रधान जसवीर सिंह पदरी, गुरदीप सिंह काके, सेंट्रल नौजवान सभा के महासचिव हरविंदर सिंह, हरजीत सिंह विरदी, केंद्रीय कमेटी के पूर्व महासचिव सुखविंदर सिंह, दलजीत सिंह बिल्ला, युवा नेता सतबीर सिंह सोमू, रेखराज सिंह रिक्की, अमरीक सिंह मिक्के, दीपक  गिल, जुगराज सिंह जुगनू, अमरजीत सिंह राजा, मंजीत सिंह गिल समेत अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही