Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिख परिवार ने सामाजिक कार्यों के लिए दे दी दसवंद की गुल्लक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के नवनियुक्त प्रधान भगवान सिंह का सम्मान अलग-अलग जगहों पर किया जा रहा है. रविवार को उलिडीह निवासी एक आम सिख परिवार से सम्मान पाकर वे अत्यंत प्रभावित व प्रेरित हुए. सतनाम सिंह सत्ते जो मानगो के उलिडीह निवासी हैं उन्होंने सीजीपीसी सह गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह को पूरे आदर भाव से अपने घर आमंत्रित किया और उनके सामाजिक व धार्मिक कार्यों के लिये पुष्पगुच्छ व सरोपा देकर उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर सतनाम सिंह सत्ते ने गुरुघर के नाम पर जमा की गई दसवंद की रकम ग्यारह हजार नौ सौ सात रुपए भागवान सिंह को सौंप कर इस रुपये को सामाजिक और धार्मिक कार्यों में उपयोग करने का आग्रह किया. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-31st-free-health-camp-of-rites-limited-organized-in-bhandarshol/">बहरागोड़ा

: भंडारशोल में राइट्स लिमिटेड का 31 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

यह पहल लोगों को करेगी प्रेरित 

इस सुखद पहल पर भगवान सिंह ने सतनाम सिंह सत्ते व उनके परिवार की प्रशंसा करते हुए सिख समाज को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की. सतनाम सिंह ने कहा कि वे पेशे से एक ड्राइवर हैं और जब भी किसी यात्रा से वापस लौटते हैं तो कमाई का दसवां हिस्सा गुरुघर के नाम से गुल्लक में जरुर जमा करते हैं. इसका उद्देश्य सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है. भगवान सिंह ने कहा कि सतनाम सिंह की यह दसवंद भेंट लोकोपकारी कार्यों में बल देने के साथ-साथ और लोगों को भी प्रेरित करेगी. सम्मान कार्यक्रम में भगवान सिंह के अलावा कुल्विंदर सिंह पन्नू, हरजिंदर सिंह व त्रिलोचन सिंह लोची भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही