Search

 
 
 

जमशेदपुर : नगर कीर्तन में सेवा देने को लेकर सिख जागृति मंच ने की बैठक

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सिख जागृति मंच के प्रमुख सदस्यों की बैठक शुक्रवार को मंच के संरक्षक सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें आगामी 17 जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर निकलने वाले नगर कीर्तन की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया. मंच द्वारा पालकी साहब के आगे फूलों की वर्षा एवं सफाई की सेवा को सही तरीके से करने के लिए सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे. सभी सदस्यों से अपील की गई कि वह मंच का ड्रेस सफेद पगड़ी सफेद शर्ट एवं काली पैंट पहनकर ही सेवा में आए. पिछले नगर कीर्तन में बहुत मेम्बर ड्रेस पहनकर नहीं आए थे. जिससे मंच का अनुशासन बना रहे. बैठक में जसवंत सिंह, जसपाल सिंह, जसबीर सिंह, जसवंत सिंह भोमा, बलबीर सिंह, गुरजीत सिंह, अमृतपाल सिंह राही, गुरचरण सिंह, विक्रम सिंह, जगबीर सिंह आदि ने अपने-अपने विचार रखें. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जसवंत सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sangat-will-participate-in-nagar-kirtan-with-kesari-dastar-and-odhni/">जमशेदपुर

: नगर कीर्तन में केसरी दस्तार और ओढ़नी के साथ शामिल होंगे संगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही