Search

 
 
 

Jamshedpur : सिख विजडम अकादमी सभी समुदाय के छात्रों के लिए खुला है - भगवान सिंह

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सीजीपीसी द्वारा संचालित सिख विजडम अकादमी ने अब रफ्तार पकड़ ली है. इसके विस्तार का खाका तैयार किया जा रहा है. इस सिलसिले में बुधवार को सिख विजडम अकादमी के कार्यकारणी सदस्यों ने साकची स्थित कार्यालय में बैठक कर इस पर गहन विचार विमर्श किया गया. सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि अकादमी में पंजीकरण के लिए सभी समुदाय के छात्र-छात्राओं का स्वागत है. सभी समुदाय के छात्र इस मुहिम से जुड़कर शिक्षा का लाभ ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-karandih-chowk-remained-jammed-for-one-and-a-half-hour-pedestrians-got-upset/">Jamshedpur

: करनडीह चौक डेढ़ घंटे रहा जाम, परेशान हुए राहगीर

अकादमी को बुलंदी पर ले जाने का खाका किया जा रहा तैयार

महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला समेत अकादमी के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू, दलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, सुखविंदर सिंह राजू ने सिख विजडम अकादमी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार करने पर अपनी-अपनी राय साझा की. इस खाके का उद्देश्य अकादमी के शैक्षणिक मानकों को सुधारते हुए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके शिक्षा को व्यापक समुदाय तक पहुंचाना है. इस प्रयास से न केवल सिख समुदाय बल्कि अन्य समुदाय की भी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद की जा रही है. अकादमी के पदाधिकारियों का मानना है कि इस योजना के सफल कार्यान्वयन से संस्था को बुलंदी पर ले जाने में मदद मिलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही