Search

 
 
 

जमशेदपुर : शिक्षा को नयी दिशा दे रहा है सिख विजडम : डॉ एहतेशाम

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सीजीपीसी द्वारा संचालित सिख विजडम के सिख छात्र-छात्राओं ने बुधवार को सफल होने और परीक्षाओं में अच्छे अंक अर्जित करने के गुर सीखे. कोल्हान के एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख डॉ एहतेशाम वकारिब ने साकची स्थित सिख विजडम कोचिंग सेंटर का दौरा कर छात्रों संग अपने अनुभव साझा किए. डॉ एहतेशाम वकारिब जो स्वयं एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं अतिथि के रूप में बच्चों की हौसला अफजाई करने सिख विजडम पहुंचे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240124-WA0023.jpg"

alt="" width="559" height="368" /> इस अवसर पर अतिथि डॉ एहतेशाम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सिख विजडम शिक्षा को नयी ऊंचाई और दिशा दे रही है इसलिए और सिख बच्चों को भी इससे जुड़ना चाहिये. उन्होंने बच्चों को आठ से दस घंटे पढ़ने को सफलता का नुस्खा बताया. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) शिक्षा का लंगर लगाने के लिए तत्पर है. इस मौके पर कुलविंदर सिंह पन्नू, मनदीप सिंह, आईए जौहर और अर्जुन वालिया ने भी अपने विचार रखे. कार्यशाला को सफल बनाने में मास्टर माइंड्स के मनदीप सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, अर्जुन सिंह वालिया समेत सिख विजडम के बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही