Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में राणी सती दादी जी का सिंधारा उत्सव 20 अगस्त को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर की धार्मिक संस्था श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई द्वारा रविवार (20 अगस्त) को श्री राणी सती दादी जी का सिंधारा तीज उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में दोपहर 3 बजे से 121 महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से मंगल पाठ किया जाएगा. मंगल पाठ के बाद भजनों की रसधारा में महिलाएं झूमेंगी. मंगल पाठ वाचक स्थानीय मशहूर गायिका सुनीता-गोविंद भारद्वाज एंड टीम द्वारा होगा. इस संबंध में शनिवार को समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-extortion-being-sought-from-doctors-complaint-to-ssp/">जमशेदपुर

: डॉक्टरों से मांगी जा रही रंगदारी, एसएसपी से शिकायत

भजनों की प्रस्तुति देंगे स्थानीय कलाकार

श्री राणी सती दादी जी का भव्य पुष्प श्रृंगार कोलकाता के कारीगरों द्वारा किया जाएगा. सिंधारा कार्यक्रम में मेहंदी उत्सव, गजरा, चुनरी, उत्सव अखण्ड ज्योति, भजन कीर्तन, झूला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा. मंगल पाठ के बाद समिति के कलाकार बैजनाथ शर्मा, सुधीर शर्मा, जगदीश शर्मा, अदिति भारद्वाज द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जायेगी. इसे सफल बनाने में अजय कुमार अग्रवाल, मनीष कुमार केडिया एवं गोविंद भारद्वाज सहित समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही